{"_id":"6182cabde7e810621a5e1a95","slug":"sewer-overflow-increased-trouble-in-sector-21a-faridabad-news-noi614072380","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-21ए में सीवर ओवरफ्लो ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-21ए में सीवर ओवरफ्लो ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने सेक्टर-21ए में रह रहे लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर में करीब एक महीने से सीवर ओवर फ्लो की समस्या है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, ऐसा नहीं है कि नगर निगम को जानकारी नहीं है, बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इससे सेक्टर में डेंगू व मलेरिया आदि बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
स्थानीय निवासी डॉ. अशोक सिंघल व युगल किशोर शर्मा ने बताया कि सेक्टर-21ए फरीदाबाद का एक पॉश सेक्टर है। यहां कारोबारियों संग बड़े ओहदे पर मौजूद लोग रह रहे हैं। यहां की आबादी 10 हजार से अधिक होगी। नगर निगम दिवाली पर शहर को स्वच्छ करने की बातें कह रहा है लेकिन सेक्टर-21ए में ऐसा कुछ नहीं है। सेक्टर में सीवर का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बीते एक महीने से बह रहा है। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम से की गई लेकिन इसका निस्तारण नहीं किया गया है। इससे सेक्टर में रह रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय सुनील, अमित वर्मा, रितेश गुप्ता, रजनीश सचदेवा व कुलदीप वशिष्ठ ने सीवर ओवर फ्लो की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।