फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seeing the mess, the women got angry on the superintendent engineer

गंदगी देख अधीक्षण अभियंता पर भड़कीं महिलाएं

Tue, 17 Aug 2021 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mess, the women got angry on the superintendent engineer
फरीदाबाद गांधी कालोनी के निवासी सीवर की समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारी से मिलते हुए । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लंबे समय से परेशान हैं। समाधान न होने पर मंगलवार को लोग निगम के मुख्य अभियंता के पास पहुंचे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता से महिलाओं की बहस भी हुई। उन्होंने पूछा कि आखिर कब ये परेशानी खत्म होगी। अधिकारी ने फिलहाल समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चार साल से सीवर की समस्या है। उनका कहना है कि पहले भी पंप लगाकर सीवर साफ किया गया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद दोबारा से समस्या उत्पन्न हो गई। निगम कार्यालय पहुंची महिलाएं अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह पर भड़क गई। उन्होंने कहा कि कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। कई बार मुख्य अभियंता को भी गंदगी को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है। सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके अलावा कई जगह मैनहोल खुले हुए हैं। लोगों ने बताया कि गांधी कॉलोनी की रोड से रोजाना दो से तीन हजार लोगों का आवागमन है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के लिए मुख्य सड़क मानी जाती है। ऐसे में गंदे पानी की वजह से शहर की छवि पर खराब असर पड़ता है।
विज्ञापन

मशीन से होगी सफाई
अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि नई सीवर लाइन डालने तक बकेट मशीन से सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी सड़क पर नई सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव है। जिससे ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। सफाई का काम शुरू भी कर दिया गया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। इसके अलावा सीवर के मैनहोल जहां पर खुले हुए हैं, ढक्कन लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी में सीवर की समस्या लेकर लोग आए थे। इसका समाधान कराया जा रहा है। नई लाइन डालने के बाद परेशानी खत्म हो जाएगी।
- रामजी लाल, मुख्य अभियंता निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed