{"_id":"5f4bdef28ebc3e2ab15e16f8","slug":"seeing-screenshot-on-paytm-fraud-with-wine-shop-faridabad-news-noi532993984","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर शराब खरीदते धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर शराब खरीदते धरे
विज्ञापन
बल्लभगढ़। ठेके पर शराब लेने के बाद पेटीएम का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी अलग-अलग ठेकों से शराब खरीदने के बाद पहले से तैयार स्क्रीनशॉट दिखाकर बोतल लेकर निकल जाते। पैसे का हिसाब जोड़ने के बाद कैशियर को सारा माजरा समझ में आया। ठेका संचालक ने थाना छांयसा में मामला दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गांव छांयसा का रहने वाला है। वह गौरव वाइन्स पर बतौर सुपरवाइजर काम करता है। कुछ लोग कई दिनों से पेटीएम के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर उनके ठेकों से शराब ले जा रहे हैं। हिसाब करने के बाद उनके सेल्समैन को शक हुआ। खातों की जांच कराने पर पता लगा कि उनके खातों में पेटीएम से पैसे आए ही नहीं हैं। महेश ने बताया कि 25 अगस्त को गांव दयालपुर निवासी व अटाली निवासी तनिष्क, जय, गौरव, पप्पू, व सौरव उनके गढ़खेडा मोड़ स्थित ठेके से अपने-अपने मोबाइल से दो-दो हजार के नकली पेटीएम स्क्रीन शॉट दिखाकर शराब ले गए। संचालक को उनके अन्य ठेके के सेल्समैन ने भी बताया कि ये सभी लड़के रोजाना इसी तरह धोखाधड़ी करके शराब ले जाते हैं। ठेके के संचालक व साथियों ने इनके लिए जाल बिछाया और घरोड़ा मोड़ शराब के ठेके पर नकली स्क्रीन शॉट दिखाकर शराब खरीदते हुए पकड़ लिया।
ठेके के कर्मचारियों ने तनिष्क व लखविंद्र को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ठेका संचालक का आरोप है कि आरोपी उन्हें अब तक लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा चुके हैं। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।