{"_id":"5d8cf51e8ebc3e93df42383b","slug":"sector-28-case-fraud-with-womens-faridabad-news-noi4637845199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर फिर ठगी महिला की चूड़ियां व अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बनकर फिर ठगी महिला की चूड़ियां व अंगूठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता सेक्टर-28 में एक महिला से सोने की चार चूड़ियां और एक अंगूठी उतरवा ली और फरार हो गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 निवासी तारा देवी ने पुलिस को बताया है कि बुधवार शाम को वह घर के पास ही पार्क में टहलने के लिए जा रहीं थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें दो युवक मिले। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। महिला को झांसे में लेते हुए उन्होंने कहा कि आजकल ठगी व लूट की घटनाएं हो रही हैं और वे इतनी चूड़ियां और अंगूठी पहन कर सड़क पर घूम रहीं है। कोई वारदात हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा। उन दोनों ने तारा देवी को अपनी सोने की चूड़ियां उतारकर बैग में रखने के लिए कहा। इस दौरान उनमें से एक ने मदद के बहाने तारा देवी की चूड़ियां व अंगूठी उतरवाई और उन्हें कागज में लपेटने में मदद की। इस दौरान उसने पैकेट बदल दिया और नकली चूड़ियां पकड़ा दी। तारा देवी ने घर जाकर जब वह कागज खोला तो उसमें नकली चूड़ियां थीं। तब उन्हें ठगी का पता चला और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में मुजेसर थाना क्षेत्र में ठगों ने सेक्टर-23 निवासी राजेश कुमार को रिफंड दिलाने के बहाने ओटीपी पूछकर 50 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।