फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector-2 road closed due to highway construction, people upset

हाईवे के निर्माण के कारण सेक्टर-दो की सड़क बंद, लोग परेशान

Thu, 26 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sector-2 road closed due to highway construction, people upset
बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई हाईवे के निर्माण के चलते सेक्टर-दो की मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए शुक्रवार को लोग संबंधित विभाग को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

नागरिक मंच सेक्टर दो के प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर दो आने के लिए बल्लभगढ़ बाजार की तरफ से कोई रास्ता नहीं है। बाईपास की रोड बनने से सेक्टर में आने का रास्ता आसान हुआ। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर-दो में एंट्री के रास्ते को ही बंद कर दिया है। तिरखा कॉलोनी की तरफ से अंदर को आने वाली सड़क संकरी है।
विज्ञापन

आईएमटी चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण होने से काफी असुविधा होती है। वीरेंद्र ने बताया कि मुख्य सड़क को बंद करने से पहले सेक्टर दो में प्रवेश के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था होनी चाहिए थी। सेक्टर दो में करीब 30 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां हैं। इस तरफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और जिला प्रशासनिक का ध्यान आकर्षित करने के लिए 27 मई को ज्ञापन दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed