फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector 11 is the most polluted area, GRP rules are being ignored

Faridabad News: सेक्टर 11 रहा सबसे प्रदूषित क्षेत्र, ग्रैप के नियमों हो रही अनदेखी

Wed, 11 Oct 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sector 11 is the most polluted area, GRP rules are being ignored
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदबााद। शहर वासियों को बढ़ते प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को सेक्टर-11 क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 314 दर्ज किया गया। बावजूद इसके नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में कूड़ा जलता हुआ मिला। यह सेक्टर विधायक नरेंद्र गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।
स्मार्ट सिटी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बुधवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड परिसर में पड़े कूड़े में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी, जिससे कई घंटे तक धुंआ उठता रहा। इसी प्रकार बाईपास रोड पर अज्ञात ने कूड़े में आग लगा दी। नीलम चौक रेलवे रोड पर खुले होटल और ढाबों पर तंदूर चलते मिले। निगम की तरफ से कहीं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों की सांस पर संकट बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 दर्ज किया गया, जो की मंगलवार की तुलना में 32 अंक ज्यादा रहा।
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 11 के अलावा एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 181, सेक्टर 30 क्षेत्र में 121, सेक्टर 16ए क्षेत्र में 164 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी आकाश तंवर ने बताया कि दिन के समय तेज धूप निकलने व हल्की हवा चलते रहने के कारण प्रदूषण का स्तर कम बना हुआ है। हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। नियमों पर उल्लघंन पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी में वाहनों का जाम
नीलम आरओबी पर काम के कारण ओल्ड फरीदाबाद और बाटा चौक पर भी वाहनों का सुबह से लेकर शाम तक दबाव रहता है। इससे इस क्षेत्र में हवा दूषित हो रही है। लंबे समय तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। दूसरी ओर शहर में टूटी सड़कें भी परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed