फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   scrap theft from godown

गोदाम से लाखों का कबाड़ चोरी, मामला दर्ज

Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
scrap theft from godown
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र स्थित एक कबाड़ के गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। इसमें काफी मात्रा में लोहा व तांबे का स्क्रैप रखा हुआ था। पीड़ित गोदाम मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। खेड़ीपुल थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गोदाम मालिक मोहम्मद फारुक पुत्र सुलेमान जान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-19 का रहने वाला है। उसने नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के जीवन नगर में कबाड़ का गोदाम कर रखा है। इसमें 28 अगस्त की शाम को वह ताला बंद कर घर आया था। 29 अगस्त को वह दोपहर बाद गोदाम पर पहुंचा तो उसके गोदाम का ताला टूटा पड़ा था। उसमें रखे लोहे व तांबे का कबाड़ गायब था। इसके अलावा गोदाम में रखे रसोई गैस सिलिंडर, छह पाउडर के डिब्बे, एक वेल्डिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन, इन्वर्टर और बैटरी भी चोर अपने साथ उठा कर ले गए। खेड़ीपुल थाने में जांच अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed