फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rocky gets new house in London

रॉकी को लंदन में मिला नया आशियाना

Wed, 11 Nov 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rocky gets new house in London
रॉकी को लंदन में मिला नया आशियाना
विज्ञापन

फरीदाबाद। पिछले साल ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुई बेजुबान स्ट्रीट डॉगी रॉकी का अब नया आशियाना लंदन में होगा। उसे लंदन में रहने वाली महिला लीला ने गोद लिया है। सभी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रॉकी लंदन के लिए 18 नवंबर को रवाना होगी। ट्रेन हादसे के बाद से रॉकी को अपने दो पैर गंवाने के बाद खाना तलाशने में काफी दिक्कत होती थी। सोशल मीडिया के माध्यम से लंदन में रहने वाली लीला को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने इसे गोद लेने का फैसला कर लिया।
पीपल फॉर एनीमल ट्रस्ट फरीदाबाद के अध्यक्ष रवि दुबे ने बताया कि रॉकी पिछले साल बल्लभगढ़ स्टेशन नजदीक ट्रेन की चपेट में आ गई थी। इससे उसके आगे के दोनों पैर बिल्कुल खराब हो गए थे, जबकि पीछे वाले पैर में भी चोट आई थी। डॉक्टरों ने उसके आगे के दोनों पैर काटकर उसे नया जीवन दिया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर घूमने वाली डॉग होने की वजह से उसका कोई नाम नहीं था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे रॉकी नाम दिया। रवि आरपीएफ जवानों के अनुरोध को मान गए और उसे अपने साथ कार्यालय ले आए।
विज्ञापन

डाक्यूमेंट्री से बदली रॉकी की जिंदगी
रवि दुबे ने बताया कि जनवरी में रॉकी की डाक्यूमेंट्री बनाकर वाइल्ड ऐट हार्ट फाउंडेशन यूनाइटेड किंगडम के साथ साझा की थी। रॉकी की डाक्यूमेंट्री देखकर लंदन में रहने वाली लीला ने उसे गोद लेने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने जनवरी में जयपुर में रहने वाले डॉ. तपेश माथुर से संपर्क किया। पैर लगने के बाद उसे चलने में परेशानी शुरू हो गई। इसके चलते उसके नकली पैर हटा दिए गए और अब वह दो पैरों से ही चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेबीज टेस्ट पास करना अनिवार्य
रवि ने बताया कि किसी भी जानवर को विदेश भेजने से पहले उसका रेबीज की जांच करवाना अनिवार्य है। यह टेस्ट करीब 29 हजार रुपये में विदेश में ही होता है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद जानवर को विदेश भेजा जाता है। रॉकी का सैंपल जुलाई में विदेश भेजा गया था। अगस्त में रेबीज रिपोर्ट ठीक आई है। वह 18 नवंबर को लंदन जाने के लिए हवाई जहाज में रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed