फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads covered with fog

कोहरे की चादर से ढकीं सड़कें

Thu, 14 Jan 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Roads covered with fog
कोहरे की चादर से ढकीं सड़कें
विज्ञापन

फरीदाबाद। कड़ाके की सर्दी लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। दूसरे दिन भी शहर कोहरे में लिपटा रहा। बुधवार रात से शुरू हुई कोहरे ने बृहस्पतिवार को भी ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे अधिक होने के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम बनी रही। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा अभी और परेशान करेगा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

पिछले दो दिनों से कोहरा के साथ ठंड का असर काफी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। आलम यह था कि सुबह आठ बजे लोग सामने खड़े व्यक्ति को ठीक से देख नहीं पा रहे थे। कोहरा अधिक होने के कारण दोहपर साढ़े 12 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए। साढ़े 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह व शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। सुबह व शाम की ठंड लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed