फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   road accident on highway, two killed

राजमार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 05 Dec 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
road accident on highway, two killed
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैली गांव के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पृथला स्थित कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नंगला एंक्लेव निवासी टेकचंद ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बड़ा भाई दीपक पृथला, पलवल के निकट पृथला स्थित कंपनी में नौकरी करता था। दीपक के साथ ही पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय धर्मेंद्र भी पिछले एक साल से काम कर रहा था। एक ही कंपनी में काम करने और पड़ोसी होने के कारण दीपक और धर्मेंद्र साथ ही मोटरसाइकिल पर आते जाते थे। बुधवार को भी दोनों साथ ही काम पर गए हुए थे। टेकचंद ने बताया कि रात 11 बजे परिजनों ने धर्मेंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि वह कंपनी में है और थोड़ी देर में घर के लिए निकलेगा। मगर वह रात को लौट कर नहीं आया। रात को उन्होंने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर फोन नहीं लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि रात को करीब 12 बजे के आसपास किसी अज्ञात वाहन ने दीपक और धर्मेंद्र की मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और फिर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाला कोई भारी वाहन होगा। वाहन के पहिये दीपक और धर्मेंद्र को कुचलते हुए निकल गए, जिससे दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस को मौके से कोई हेलमेट भी नहीं मिला है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा, जिससे घटना के बारे में पता चल सके तभी पता चल सकेगा कि मृतकों ने भी हेलमेट पहने थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed