{"_id":"6a342bd90b949e90d606ec39","slug":"rawal-cricket-academy-crowned-champions-defeated-varsha-academy-by-64-runs-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72681-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रावल क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन, वर्षा अकादमी को 64 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रावल क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन, वर्षा अकादमी को 64 रन से हराया
विज्ञापन
रावल क्रिकेट अकादमी के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को अंडर-12 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें रावल क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 64 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। 30 ओवर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई रावल ने नौ विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। कबीर लांबा ने 34 गेंद में 52 रन बनाए जबकि सरवन पाण्डेय और वंश ने 23-23 रन का योगदान दिया। वर्षा अकादमी से साहिल ने तीन विकेट झटके जबकि अंश झा और नमन ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्षा अकादमी 25.2 ओवर में 125 रन पर ही सिमट गई। ज्योतिरादित्य आदित्य ने 42 और उत्सव ने 22 रन बनाए। रावल अकादमी से अवनीश कुमार ने 3.2 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके, वहीं उत्कर्ष यादव को दो विकेट मिले। अवनीश चौधरी को मैन ऑफ द मैच और साहिल को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।