{"_id":"687be9353f795ed231049ea9","slug":"ravindra-phaganna-cricket-academy-won-by-3-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47494-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी 3 विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी 3 विकेट से जीती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चौथे कांता देवी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत नई दिल्ली के रामानुजन कॉलेज में मैच खेला गया। यह मैच एमसीए और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी (फरीदाबाद) के बीच हुआ जिसमें रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की टीम ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। प्रियांश चौधरी को मैन ऑफ द मैच जबकि आदित्य गुप्ता को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
35 ओवर के इस मुकाबले में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एमसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.2 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य गुप्ता ने शतक जड़ा। उन्होंने मात्र 58 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। पार्थ ने 29 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में रविंद्र फागना अकादमी की ओर से प्रियांश चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6.2 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट झटके। सिद्धार्थ ने 3 , महकार सिंह ने 2 और वंशज भाटिया ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 23.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में प्रियांश चौधरी ने 34, वहीं अरिहान ने 22 रनों की उपयोगी पारी खेली। एमसीए की ओर से अर्णव और संस्कार गोयल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कौशल और गुलशन को 1-1 विकेट मिला।