फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rajiv Colony road in bad shape due to potholes

Faridabad News: गड्ढों से बदहाल राजीव कॉलोनी की सड़क

Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Colony road in bad shape due to potholes
वाहन चालकों को होती है परेशानी, हादसे का बना रहता है डर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों के लिए रोजाना सफर करना मुश्किल हो गया है। सड़क कई जगह से टूट चुकी है और गड्ढों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वाहन चालकों को इनसे बचने के लिए बार-बार रफ्तार कम करनी पड़ती है और रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है। सामने से वाहन आने पर स्थिति और मुश्किल हो जाती है।

गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। अचानक सामने गड्ढा आने पर वाहन को संभालना मुश्किल हो जाता है। कई बार गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाते या दिशा बदलते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से यह पता नहीं चल पाता कि पानी के नीचे गड्ढा कितना गहरा है। ऐसे में वाहन चालक अंदाजे से आगे बढ़ते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए पानी से भरे गड्ढों से निकलना जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक अमित ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण वाहन धीरे चलाना पड़ता है। गड्ढों से बचने के चक्कर में सामने और पीछे से आने वाले वाहनों के बीच रास्ता बनाना मुश्किल हो जाता है। इससे रोजाना सफर में काफी परेशानी होती है।


वहीं, वाहन चालक रोहित ने बताया कि इस रोड से बड़ी संख्या लोग आवागमन करते हैं। रोड पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed