फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   railly against municipal corporation

सफाई कर्मचारियों ने निकाला झाड़ू जलूस

Wed, 11 Sep 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
railly against municipal corporation
बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय से झाड़ू जलूस निकालते सफाई कर्मचारी। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को झाडू जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। शहर में इसके कारण कही भी कर्मचारियों ने सफाई नहीं की। वहीं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सीवरमैन कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, मगर सीवर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। निगम में सबसे ज्यादा शोषण सीवर कर्मचारियों का हो रहा है। इसके लिए कई पार्षद भी जिम्मेदार हैं, जोकि बिना सुरक्षा उपकरण के कर्मचारियों को जबरन सीवर में उतरने के लिए मजबूर करते हैं। सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फैटमार ने बताया कि निगम के मुख्य अभियंता डीआर भास्कर से लगातार तीन दौर की वार्ता हुई। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था, उनका आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी यदि निगम प्रशासन ने जल्द ही उनसे किए समझौतों को लागू नहीं किया तो यूनियन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगी। बुधवार के इस भूख हड़ताल में गुरचरण खांडिया, दर्शन सिंह सोया, राकेश चिंडालिया, वीर कुमार पाल, प्रदीप चवारिया, विनोद घरौंडा उपस्थित थे। उधर सफाई कर्मचारियों ने सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में बीके चौक से केएल मेहता मार्ग होते हुए निगमायुक्त के सरकारी आवास तक झाड़ू जलूस निकाला। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हुई पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed