फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rabia and Nizamuddin were married

शादी कर चुके थे राबिया और निजामुद्दीन

Fri, 10 Sep 2021 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Rabia and Nizamuddin were married
फरीदाबाद। दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी राबिया हत्याकांड के आरोपी की रिमांड पूरी हो गई। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला है कि राबिया और निजामुद्दीन शादी कर चुके थे, जिस पर कुछ संगठनों ने आरोप लगाकर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

दरअसल, राबिया की हत्या के बाद विभिन्न संगठन उसकी मौत को लेकर तरह-तरह तरह के आरोप लगा रहे थे और प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ का कहना था कि राबिया की शादी ही नहीं हुई थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की जांच के बाद सभी अफवाहों से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों की शादी हो चुकी थी। बात को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने काजी द्वारा बनाए गए निकाहनामा और कोर्ट में सत्यापित हुए शादी के प्रमाण पत्र की जांच की। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल शर्मा ने मामले की जांच की है। चर्चित हो चुके इस केस की जांच एसीपी क्राइम अनिल यादव की देखरेख में की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी निजामुद्दीन के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, राबिया का मोबाइल, आरोपी का मोबाइल, मोटर साइकिल, आईकार्ड व बैग बरामद कर लिया है। 27 अगस्त 2021 को थाना सूरजकुंड में राबिया के पिता की शिकायत एवं दिल्ली पुलिस से मिली सूचना के आधार पर आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने 26 अगस्त 2021 की शाम को राबिया की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी ने कालिंदी कुंज थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी को अदालत में तीन दिन के रिमांड पर ले रखा था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी के परिजनों ने स्पीड पोस्ट के द्वारा थाना सूरजकुंड में शादी से संबंधित कागजात भेजे थे। शादी से संबंधित कागजात व काजी द्वारा किए गए निकाहनामा को साकेत कोर्ट के अधिवक्ता द्वारा सत्यापित किया गया है। डाक्यूमेंट्स में पाया गया है कि निजामुद्दीन और राबिया ने जून 2021 में साकेत कोर्ट में शादी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी कबूल किया कि जब भी राबिया किसी से बात करती थी तो उसे गुस्सा आता था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed