{"_id":"6ac2a5a723ac9fd64d0d3358","slug":"questions-raised-regarding-security-at-the-juvenile-correction-home-faridabad-news-c-1-1-noi1366-4798273-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार शाम भागे तीन किशोरों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जब शौचालय की खिड़की काफी समय से जर्जर हालत में थी, तो उसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? इसके अलावा, तीनों किशोर जंगले के सरिए मोड़कर भागने की योजना बनाते रहे और एक-एक कर निकल गए लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या बंदियों को भागने में किसी कर्मचारी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष मदद मिली थी।
2016 में भी दो बार हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बाल सुधार गृह से बंदियों के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। अप्रैल 2016 में भी यहां से तीन किशोर भागे थे, जिसमें ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अक्तूबर 2016 में पांच बाल बंदी हेड वार्डन को बंधक बनाकर भाग निकले थे।