फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public beated a child kidnapper

बच्चा चोरी की अफवाह में पिट रहे बेकसूर

Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Public beated a child kidnapper
बच्चा चोरी के आरोप में संजय कॉलोनी में एक व्यक्ति को पीटते स्थानीय लोग। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बच्चा चोरी की अफवाह में बेकसूरों की शामत आई हुई है। पिछले एक सप्ताह में ऐसी तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं। संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 में हुई इस तरह की एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस भी इन अफवाहों से परेशान है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ड्ढवायरल वीडियो में संजय कॉलोनी, 22 फुट रोड का पता दिखाई दे रहा है। करीब 2 मिनट 49 सेकेंड के इस वीडियो में बनाने वाले ने अंत में बताया कि 22 फुट संजय कालोनी में बच्चा चोर को पकड़ कर पिटाई लगाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस व्यक्ति के साथ दो महिलाएं भी थीं और वे एक बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान शक होने पर दुकानदारों ने व्यक्ति को पकड़कर उससे पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस दौरान उसके साथ मौजूद महिलाएं वहां से खिसक गई तो लोगों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। लात घूसों के अलावा उसे डंडों से भी पीटा गया। लोगों ने उसे बिजली के खंभे से बांधने का प्रयास भी किया। मगर फिर उसे एक दुकान के अंदर ले गए। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर पिटाई से इंकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इससे पहले इस तरह की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक मामले में लोगों को प्लास्टिक का सामान बेचने वाले व्यक्ति को और एक मामले में बहरूपिया बनकर सामान बेच रहे एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझ कर पीट दिया था। इससे पहले 22 अगस्त को गांव नरहावली में लोगों ने तालाब में मछलियां पकड़ने आए दो युवकों को बच्चा चोर समझकर पीट दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके अगले दिन 23 अगस्त को पर्वतीय कॉलोनी में भी एक कबाड़ी को लोगों ने बच्चा चोर समझकर लहूलुहान कर दिया था। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह लगातार बढ़ गई हैं। वॉट्सएप, फेसबुक आदि पर धड़ल्ले से बच्चा चोरों का गिरोह आने और उनसे सावधान रहने की अफवाह फैलाई जा रही हैं। साथ ही सुरक्षा का हवाला देते हुए इस तरह के संदेशों को आगे और वायरल करने के लिए भी कहा जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चे उठाने के मेसेज व वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह केवल एक अफवाह है। फरीदाबाद में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। इस तरह की अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी से अपील है कि अफवाह फैला कर शहर में भ्रम और भय का माहौल न बनाएं। - सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता, फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed