फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   protest against wine shop

ठेके के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 25 Sep 2019 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
protest against wine shop
ग्रीनफील्ड कालोनी के निवासी सेक्टर-12 डीटीसी इंफोर्समेंट कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Faridabad
ठेके के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी के आवासीय परिसर में खुले शराब ठेके को पिछले दिनों डीटीपी इंफोर्समेंट द्वारा सील किए जाने के बाद ठेकेदार ने दोबारा सील तोड़कर खोल लिया है। इसके बाद विरोध में बुधवार को स्थानीय महिलाओं ने डीटीपी इंफोस्टमेंट प्रमुख नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। कॉलोनी निवासी पारुल बाबा ने बताया कि इलाके में शराब ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं है। प्रशासन की बिना अनुमति के कॉलोनी के आवासीय परिसर में ठेका खोलने पर एक सप्ताह पहले इंफोर्समेंट टीम ने ठेके का सील कर दिया था। अधिकारियों ने ठेकदार को ठेका दूसरी जगह खोलने के आदेश दिए थे। लोगों को आरोप है कि अधिकारियों की कार्रवाई के अगले दिन ठेकेदार ने सील तोड़कर शराब बेचने का काम सरेआम फिर शुरू कर दिया। इस संबंध में डीटीपी इंफोर्समेंट नरेेश कुमार का कहना है कि सील तोड़ने पर ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस को करनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed