फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   protest against the ecogreen company

कर्मचारियों ने जुलूस निकाल किया ईकोग्रीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Mon, 23 Sep 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest against the ecogreen company
ड्यूटी पर वापस लेने के लिए ईकोग्रीन कर्मचारी अड़े
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने ईकोग्रीन कंपनी से नौकरी से निकाले गए 300 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने के लिए सोमवार को प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम आंदोलन व हड़ताल का नोटिस सौपेंगे।

ईकोग्रीन कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सोमवार को बीके चौक से एनआईटी एक मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला। इस जुलूस में मुख्य रूप से नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गुरचरण खांडिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, रविन्द्र कुमार, दर्शन सिंह सोया, राकेश चिंडालिया शामिल थे। इसके अलावा कर्मचारियों ने ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। इस जुलूस का नेतृत्व सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता बलवीर सिंह बालगुहेर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाबड़ा, ओल्ड जोन के प्रधान प्रेमपाल, राजबीर चिंडालिया, बीरेंद्र भंडारी, शकुंतला, कमलेश आदि ने किया। इसी तरह बल्लभगढ़ जोन में जुलूस निकाला गया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 30 अगस्त के समझौते को लागू करवाने व ईको ग्रीन के 300 कर्मचारियों सहित नगर पालिका, परिषदों व निगमों से निकाले गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग के लिए 32 हजार कर्मचारी मंगलवार को प्रदेश के सभी 22 जिला उपायुक्त कार्यालयों पर विशाल प्रदर्शन कर सरकार को आंदोलन का नोटिस सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed