{"_id":"6a2c54e9dadaffd8c2012985","slug":"prime-ministers-internship-scheme-to-provide-youth-with-practical-work-experience-register-soon-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72272-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार का व्यावहारिक अनुभव, जल्द करें पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार का व्यावहारिक अनुभव, जल्द करें पंजीकरण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवाओं को उद्योग जगत से जोड़कर रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनकर सामने आई है। मंडल रोजगार अधिकारी नेहा सिंह ने जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं से योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत युवाओं को देश की अग्रणी कंपनियों में व्यावहारिक कार्य अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनके कौशल विकास के साथ रोजगार पाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। छात्र-छात्राएं और स्नातक योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कर उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मंडल रोजगार अधिकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को 6 से 9 माह तक इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 9 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें 8100 रुपये भारत सरकार और 900 रुपये संबंधित पार्टनर कंपनी की ओर से दिए जाएंगे। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा लाभार्थियों को 6 हजार रुपये का एकमुश्त वित्तीय अनुदान भी मिलेगा। यह राशि 3-3 हजार रुपये की दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त इंटर्नशिप शुरू होने पर और दूसरी किस्त तीन माह बाद जारी की जाएगी।
योजना के तहत युवाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा, जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त संरक्षण प्राप्त होगा।
नेहा सिंह ने बताया कि इच्छुक युवा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेक्टर-12 स्थित मंडल रोजगार कार्यालय पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को मजबूत बनाने का आह्वान किया।