फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pre board exam conducts two times for better result

बेहतर परिणाम के लिए दो बार होंगी प्री बोर्ड परीक्षा

Tue, 16 Feb 2021 05:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
pre board exam conducts two times for better result
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं में राजकीय विद्यालयों के परिणाम बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इस बार दो बार प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली प्री बोर्ड परीक्षा एक मार्च को करवाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए विद्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए है। पाठ्यक्रम जल्द पूरा करवाकर 28 फरवरी से दोबारा तैयारी करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से काफी हद तक देश उभर चुका है। विद्यालयों में नौवीं और 10वीं की कक्षाएं शुरू होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से बेेहतर परीक्षा परिणाम के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को 90 फीसदी ले जाने का है। पहली प्री बोर्ड एक मार्च को शुरू होगी और उसका परिणाम 10 मार्च तक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह ऐसे स्कूलों को चिह्नित करें, जिनका परिणाम 40 फीसदी से कम रहा है। उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा अरविंद अग्रवाल को जिला संयोजक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-21डी की अध्यापिका सीमा शर्मा फरीदाबाद खंड का, जबकि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-55 के प्रधानाचार्य सतेंद्र सौरोत को बल्लभगढ़ खंड का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed