{"_id":"6287ccc0797c3f6a23054c9f","slug":"power-cut-causing-sleepless-nights-16-hours-of-light-off-faridabad-news-noi649740630","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों की नींद उड़ा रही बिजली कटौती, 16 घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों की नींद उड़ा रही बिजली कटौती, 16 घंटे बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज सोसाइटी में निवास कर रहे लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल रही है। रोज 14-14 घंटे बत्ती गुल हो रही है। यही हाल बृहस्पतिवार रात सेक्टर-75 स्थित बीपीटीपी रिजॉर्ट और पुरी वीआईपी सोसाइटी में देखने को मिला। 16 घंटे बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बिल्डर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप है कि जनरेटर से बिजली के रूप में 29 रुपये प्रति यूनिट बिल देते हैं। इसके बावजूद समय पर जनरेटरों की मरम्मत नहीं कराई जाती है। बृहस्पतिवार को ओवरलोडिंग के कारण जनरेटर खराब हो गया। इससे रात भर लोग परेशान रहे। लोगों ने इसकी शिकायत ट्वीट कर सीएम मनोहरलाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से की।
सोसाइटी वासियों ने बताया कि बीपीटीपी रिजॉर्ट और वीआईपी सोसाइटी में करीब चार हजार लोग रहते हैं। बिल्डर ने क्षमता के अनुसार बिजली कनेक्शन नहीं ले रखा। इस कारण आए दिन लाइन में फॉल्ट, ट्रिपिंग आदि की समस्या रहती है। आरडब्ल्यूए उप प्रधान मोहन दीप ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली चली गई। इसके बाद लोग काफी देर तक सप्लाई बहाल होने का इंतजार करते रहे। लेकिन बिजली नहीं आई। रात भर बिजली अधिकारियों के फोन खड़खड़ाते रहे। वहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। डीजी सेट (जनरेटरों) ने भी ओवरलोडिंग के चलते कुछ देर में जवाब दे दिया और बंद हो गए। इससे घरों में लगे एसी, कूलर आदि ठप पड़ गए।
विज्ञापन
पांच मिनट के लिए बिजली आती फिर चली जाती
आरडब्ल्यूए प्रधान जय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पांच मिनट के लिए बिजली आती और फिर चली जाती। दिनभर यही खेल चलता रहा। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हुई है। स्कूलों में बच्चों की परीक्षा चल रही है। बिजली न होने के चलते पढ़ाई नहीं कर पाए। बिजली समस्या की वजह से सोसाइटी की लिफ्ट भी बंद रही। बुजुर्गों को सीढ़ियों से आवाजाही करनी पड़ी। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों ने कहा कि बिजली कटौती की समस्या रोजाना की हो गई है। इसलिए बृहस्पतिवार को लोगों ने बिल्डर कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि 29 रुपये यूनिट बिजली बिल देते हैं। इसके बाद भी समय रहते जनरेटर सही नहीं कराए जाते हैं। बिल्डर की शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती हैं। प्रदर्शन में कैलाश गौतम, अरुण शर्मा, आतिश, मयंक आदि शामिल रहे।