फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pollution of the city once again in 'dangerous category'

एक बार फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंचा शहर का प्रदूषण

Mon, 30 Nov 2020 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Pollution of the city once again in 'dangerous category'
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से ‘खराब श्रेणी’ में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में 62 अंक अधिक रहा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से फरीदाबाद की हवा काफी साफ हो गई थी और प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में पहुंच गया था। तीन दिन तक हवा साफ बनी रही व वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 200 से नीचे रहा। हवा चलने से मौजूद प्रदूषित कण उड़ गए थे, मगर अब वह फिर से हवा में दूषित कण इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। इससे प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया था, मगर सोमवार को यह 298 तक पहुंच गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16ए क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया। वहीं, एनआईटी क्षेत्र में 298, सेक्टर-30 क्षेत्र में 292 व सेक्टर-11 क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 दर्ज किया गया। फरीदाबाद की तुलना में बल्लभगढ़ की हवा साफ कुछ साफ रही। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 185 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। नियम का उल्लंघन मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed