{"_id":"617ed587a2ad77421a6f9719","slug":"pollution-control-department-will-ask-for-weekly-report-faridabad-news-noi6135788118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण विभाग मांगेगा साप्ताहिक रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण विभाग मांगेगा साप्ताहिक रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। शहर में प्रदूषण का स्तर दिनों-दिन खराब होता जा रहा है। ऐसे में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए जिला स्थित संबंधित सभी विभागों से बीते एक हफ्ते की साप्ताहिक रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस बाबत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आगामी कार्य दिवस पर सभी विभागों को पत्र लिखा जाएगा और बीते दिनों में प्रदूषण को कम करने के लिए किसने क्या किया और किस तरह से किया, इसकी जानकारी मांगी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इसमें कोताही बरतने वाले विभागों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, उन्हें नोटिस जारी किया जा सकता है।
जिले में पांच जगहों पर एबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (एएक्यूएमएस) लगे हैं। एनआईटी, सेक्टर-11, सेक्टर-30, सेक्टर-16ए और नाथू कॉलोनी बल्ल्भगढ़ में स्थित एएक्यूएमएस से रोजाना 200 से ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्यूआई) आंकी जा रही है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की माने तो इस तरह के प्रदूषण स्तर में सांस संबंधित, हृदय आदि के रोगियों को काफी परेशानी हो सकती है। उन्हें इस समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।
बल्लभगढ़ रहा चौथा सबसे प्रदूषित शहर
रविवार को बल्लभगढ़ दिल्ली एनसीआर का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक नाथू कॉलोनी में लगे एएक्यूएमएस में रविवार को शहर का एक्यूआई 364 आंका गया। यह सोनीपत में एक्यूआई-386, गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई 377 और दिल्ली के शादीपुर में एक्यूआई 375 के बाद सबसे सबसे अधिक रहा। ऐसे में बल्लभगढ़ में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा फरीदाबाद स्थित एनआईटी में रविवार को एक्यूआई 237 और सेक्टर 16ए में एक्यूआई 256 दर्ज किया गया। सेक्टर-11 और सेक्टर-30 स्थित एएक्यूएमएमस से सीपीसीबी के वेबसाइट पर डाटा अंकित नहीं था।
विज्ञापन
आदेश के बावजूद उड़ रही है धूल
नगर निगम ने शुक्रवार को बैठक कर संबंधित विभागों से शहर में पानी का छिड़काव करने का आदेश जारी किया था। बावजूद शहर में सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। आलम यह है कि इसके चलते शहर की सड़कों पर वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। इससे शहर में प्रदूषण स्तर खराब हो रहा है। हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि इस बाबत नगर निगम से सोमवार या मंगलवार को पूछा जाएगा। साथ ही सभी संबंधित विभागों से एक हफ्ते की रिपोर्ट मांगी जाएगी कि बीते हफ्ते में प्रदूषण को कम करने के लिए कौन विभाग क्या किया। साप्ताहिक रिपोर्ट में जिन विभागों द्वारा कोताही बरती जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
पटाखों पर पूर्णत लगा बैन
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि शहर में दिवाली पर पटाखों पर पूर्णत: बैन लगा दिया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का यह आदेश आ गया है। जिला उपायुक्त द्वारा यह अमल में लाया जा रहा है। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार शहर में प्रदूषण को कम करने का प्रयास तेज है।