{"_id":"6648ec29b1c0b9add905b126","slug":"polling-centers-ready-for-officers-and-employees-first-voting-will-take-place-today-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24805-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मतदान केंद्र तैयार, आज होगी पहली वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मतदान केंद्र तैयार, आज होगी पहली वोटिंग
विज्ञापन
- सभी विधान सभाओं के अधिकारी व कर्मचारी 19 से 21 मई तक करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आवश्यक सेवाओं और चुनाव प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग से मतदान केंद्र बनाया गया है। 19 मई से 21 मई के बीच सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकते हैं। इसके लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, सुरक्षा के बीच अधिकारी और कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान केंद्रों पर सात पोलिंग पार्टी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दिव्यांग और बुजुर्गों के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 मई से पहले मतदान की सुविधा दी जा रही है। चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी 19 मई से 21 मई के बीच बैलेट पेपर से वोट डाल सकेंगे। इस संबंध में पूछताछ व अन्य जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 10 में मतदान सुविधा केंद्र बनाया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय को फाॅर्म 12ए के माध्यम से अपनी सहमति दर्ज कराने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलेगी। इस पूरी प्रक्रिया की सूचना सभी पंजीकृत राजनीतिक पार्टियों को दी गई है।
यहां बनाए गए मतदान केंद्र
जिले में बैलेट पेपर के नोडल अधिकारी और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सभी विधानसभा में केंद्र बनाए गए हैं। पृथला विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पंजाबी धर्मशाला सेक्टर-16, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लिए लखानी धर्मशाला एनआईटी, बड़खल विधान सभा क्षेत्र के लिए दौलत राम खान धर्मशाला, बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-2 में मतदान केंद्र बनाया गया है। ऐसे ही फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए गुर्जर भवन सेक्टर-16 में मतदान केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक बूथ पर दो लोकसभा क्षेत्र के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा।