{"_id":"614f5e978ebc3e08fa1a1771","slug":"polio-drop-to-370596-children-faridabad-news-noi6067589131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 370596 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 370596 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में रविवार से तीन दिन तक बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अभियान में 370596 बच्चों का लक्ष्य है।
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि 26 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद वैसे भी प्रदेश में संवेदनशील जिलों में शामिल है। कोविड-19 के नियमों की पालना सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी बूथों पर सुनिश्चित करनी है। जिले में 26, 27 व 28 सितंबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत यहां 370596 नौनिहालों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के 630766 घरों को कवर किया जाएगा।
प्रथम दिन 26 सितंबर को 1670 बूथों पर 0 से 5 साल की आयु और अगले दो दिन बाकी के बच्चों के घर जाकर ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए 2402 टीमें गठित की गई है। इसके अलावा 131 मोबाइल टीमें और 116 ट्रांजिट टीमें बनाई गई है। जिला में नान माइग्रेटेड हाई रिस्क 26 क्षेत्र और कुल 571 क्षेत्र है। इनमें स्लम की 327, ईंट-भट्टे 121 और निर्माणाधीन साइटों के लिए 57 टीमें गठित की गई है। अभियान के तहत शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, रोडवेज तथा अन्य समाजसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।