{"_id":"5f3575e98ebc3e3d0a3b1179","slug":"police-solve-the-murder-mystery-of-hari-nepali-faridabad-news-noi5296470171","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर सोने के विवाद में हुई थी हरी नेपाली की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर सोने के विवाद में हुई थी हरी नेपाली की हत्या
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास चार अगस्त को घायल हालत में मिले फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी हरी नेपाली की मौत के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 17 पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। इनके फरार साथी संजय की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फुटपाथ पर सोने को लेकर हुई गाली गलौज के दौरान उन्होंने हरी नेपाली पर डंडों व ईंट से हमला कर दिया था। हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर मेट्रो स्टेशन के पास फेंक गए थे। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता एसीपी धारणा यादव ने बताया कि हरी नेपाली फ्रेंडस कॉलोनी का रहने वाला था। ओल्ड फरीदाबाद रैन बसेरा चौक के पास फुटपाथ पर 3 व 4 अगस्त की रात आरोपी विनोद और लक्ष्मी नारायण, अपने एक अन्य साथी संजय उर्फ टोटा के साथ सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे वहां हरी नेपाली आया। उसने वहां सोने के लिए विनोद को उठने के लिए कहा। वह नहीं उठा तो हरी उसे गालियां देने लगा।
विज्ञापन
इस पर साथ में सो रहे लक्ष्मी नारायण और संजय भी उठ गए। तीनों ने हरी नेपाली पर डंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया और उसे मरा हुआ समझ कर तीनों ऑटो में डालकर ओल्ड मेट्रो स्टेशन के पास जाकर फेंक आए। वहां से गुजर रहे सन्नी नामक युवक ने उसे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
हरी ने होश में आने पर पुलिस को तीनों आरोपियों के नाम बताए थे। हालांकि बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में पलवल निवासी विनोद व छत्तीसगढ़ निवासी लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार किया।