{"_id":"66e2dc187720e66946007825","slug":"police-arrested-accused-who-misdeed-a-woman-on-pretext-of-marriage-in-faridabad-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NCR में बेवफाई वाला आशिक: खुद को बताता था कुंवारा, ब्लैक मेल कर कई बार लूटी आबरू; पुलिस ने आठ घंटे में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में बेवफाई वाला आशिक: खुद को बताता था कुंवारा, ब्लैक मेल कर कई बार लूटी आबरू; पुलिस ने आठ घंटे में दबोचा
Thu, 12 Sep 2024 05:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:49 PM IST
सार
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाने में बुधवार महिला ने दी शिकायत में बताया कि साल 2023 में वह मुजेसर की एक कंपनी में लेखाकार के पद पर काम करती थी। जहां पर अमन नाम का व्यक्ति कंपनी में सामान लेने के लिए आता था। उस दौरान महिला की उसके साथ जान-पहचान हो गई और वह महिला से फोन पर बात करने लगा। जिसने अपने आप को कुंवारा बताया और शादी करने की बात कहीं।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी महिला को अपनी गाड़ी में बैठकर एनआईटी एरिया में एकांत स्थान पर ले गया और गाड़ी में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपी ने कुछ फोटो और वीडियो बना ली थी। उसी के आधार पर वह महिला को ब्लैक मेल कर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जिस संबंध में थाना कोतवाली में दुष्कर्म की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईटी उपायुक्त कुलदीप सिंह द्वारा तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस टीम ने मात्र आठ घंटे में आरोपी अमन वासी भारत कॉलोनी खेड़ी पुल को एनआईटी 3 नंबर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिसने पूछताछ में बताया कि उसकी एक वर्कशॉप एनआईटी 3 में है। वह वर्कशॉप के लिए सामान लेने के लिए मुजेसर एक कम्पनी में आता था। जहां पर उसकी पहचान शिकायतकर्ता से हुई। जिसको उसने अपनी बातों में फंसाकर शादी करने का भरोसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी से फोन व गाड़ी को बरामद कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।