फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   police and villegers clash, stone pelting

महावतपुर गांव में पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, पथराव

Fri, 06 Dec 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
police and villegers clash, stone pelting
फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त कार्यालय पर रोष प्रकट करते महावतपुर के ग्रामीण । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात अनुसूचित जाति की बरात रोकने के एक आरोपी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसमें पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण पुलिस आरोपी अंकित को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में थाना पुलिस ने जहां अंकित के पिता समेत चार लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन घर में घुसकर कहर बरपाने और गर्भवती के पेट पर लात मारने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस आयुक्त को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने गांव में दबिश देनी शुरू कर दी। आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने गांव में जमकर कहर बरपाया। इस दौरान महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया। आरोप है कि पुलिस ने एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मारनी चाही। इस पर महिला दरवाजे के पीछे छिप गई। हालांकि, पुलिसकर्मी के पैर से दरवाजा उसके पेट में लगा। हालत बिगड़ने पर उसे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त केके राव ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे, मगर ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बात न बनने पर सभी गुस्साए लोग केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर पहुंचे। मंत्री के आवास पर न होने पर लोगों ने उनके घर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। बाद में केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी हालत में गलत नहीं होने दिया जाएगा। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी। उधर, भूपानी थाना पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों पर पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी वाहनों पर पथराव कर उन्हें तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति की बरात को रोकने के एक आरोपी अंकित की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। इस दौरान अंकित के परिजनों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें अंकित के पिता भजनलाल, उनकी पुत्रवधु, देवेंद्र व प्रेमपाल को नामजद किया गया है।
यह था मामला
30 नवंबर की रात महावतपुर गांव में कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति के घर जा रही बरात को रास्ते में ट्रैक्टर लगा कर रोक दिया था। मौके पर पहुंचे अनुसूचित जाति की बेटी पक्ष के लोग बरात को दूसरे रास्ते से ले गए व शादी को संपन्न कराया। एक दिसंबर को इस घटना के विरोध में अनुसूचित जाति के दर्जनों लोग भूपानी थाना पहुंच कर तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए दो दिन का समय भी दिया था। बात न बनने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भूपानी पुलिस ने गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप
आरोपी पक्ष के लोगों ने भूपानी थाना पुलिस पर जांच को कमजोर करने व आरोपियों के नाम बाहर निकालने के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस एक आरोपी का नाम रिपोर्ट से निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रही है। इतनी रकम न दे पाने पर दबिश के नाम पर महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्रता की जा रही है।

महावतपुर गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम के वाहनों के साथ तोड़फोड़ किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों को उचित न्याय का आश्वासन दिया है।
- सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता, फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed