फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pistol fired on ASI by putting stones on the road

सड़क पर पत्थर डालकर एएसआई पर तानी पिस्टल

Sat, 20 Nov 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pistol fired on ASI by putting stones on the road
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में वाहन चालकों को लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी जैसे ही पुलिसकर्मी उन्हें ढूंढने के लिए आगरा नहर के किनारे निकले तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस टीम पहले से ही सतर्क थी और मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खेड़ी पुल थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर टीम से एएसआई नरेंदर, हवलदार नावेद व सिपाही मंजीत आगरा नहर के किनारे पर गश्त करने लगे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कटपूला पुल के पास सड़क के बीच में पत्थर पड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी तो दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों में से एक के हाथ में पिस्टल थी। एएसआई पर पिस्टल तानकर लूटने का प्रयास किया। इससे पहले कि आरोपी कुछ समझ पाते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी शीशपाल और बिहार के जिला आरा निवासी विष्णु के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल फरीदाबाद में ही किराये पर रह रहे थे। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस, लोहे का सरिया व एक टार्च मिली है। थाना खेड़ी पुल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed