फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People submitted memorandum to MLA's brother in Sant Nagar

संत नगर में लोगों ने विधायक के भाई को सौंप ज्ञापन

Sun, 03 Oct 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
People submitted memorandum to MLA's brother in Sant Nagar
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन के पास स्थित संत नगर में व्याप्त समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक की। इसमें ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेंद्र गुप्ता के भाई राकेश गुप्ता भी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि कॉलोनी में व्याप्त अव्यवस्था को जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन

संत नगर आरडब्ल्यूए प्रधान पवन लोहिया ने बताया कि इस कॉलोनी को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जाना है। इसके तहत यहां कुछ कार्य भी किए गए हैं। लेकिन सारे विकास कार्य यानी सीवर लाइन आदि को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे सीवर का पानी सड़क पर पसरा रहता है और इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा कॉलोनी में पार्क की अव्यवस्था है। कम्यूनिटी सेंटर का अभाव है। पवन लोहिया के अनुसार विधायक के भाई ने कॉलोनी की समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed