फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People returning home for festivals are jostling for train seats.

Faridabad News: त्योहारों पर घर लौट रहे लोग, ट्रेनों में सीट को मशक्कत

Tue, 27 Oct 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
People returning home for festivals are jostling for train seats.
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही भीड़
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली, छठ पूजा और करवाचौथ पर अपने घरों में त्योहार मनाने जाने वाले कामकाजी लोगों की भीड़ फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है। नौकरी और कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचते ही प्लेटफॉर्म पर चहल-पहल बढ़ जाती है और दरवाजों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है।

भीड़ के कारण ट्रेनों में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पहले चढ़ने की कोशिश में यात्री दरवाजे पर ही खड़े हो जाते हैं, जिससे अंदर से उतरने वाले यात्रियों को रास्ता नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ यात्रियों को जल्दबाजी में उतरना पड़ता है। ट्रेन चलने के बाद भी दरवाजों पर भीड़ बनी रहती है। इस दौरान यात्रियों को अपने सामान का भी ध्यान रखना पड़ता है। भीड़ के बीच जल्दबाजी में कुछ लोग सामान ट्रेन में ही भूल जाते हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जवान तैनात हैं और एक नवंबर से 12 घंटे की दो शिफ्ट में काम करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर से दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वालों की संख्या प्रमुख रहती है। फरीदाबाद स्टेशन से यात्री मथुरा, आगरा और ग्वालियर के रास्ते मध्य प्रदेश की ओर जाते हैं। वहीं, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़नी पड़ती हैं। त्योहार के दौरान आरक्षित सीटें नहीं मिलने पर यात्रियों को अनारक्षित कोच में सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed