फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pawan Harsana was the next target of shooters

पवन हरसाना था शूटरों का अगला टारगेट

Sun, 27 Dec 2020 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pawan Harsana was the next target of shooters
पवन हरसाना था शूटरों का अगला टारगेट
विज्ञापन

फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। भाटी हत्याकांड के बाद शूटरों का अगला टारगेट मांगर गांव निवासी पवन हरसाना था। आरोपियों ने पवन की भी रेकी का इंतजाम करना शुरू कर दिया था। भाटी की हत्या के बाद उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि वह इतनी जल्दी पकड़ में आ जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर से काबू किए गए शूटरों ने खुलासा किया है कि उनका अगला टारगेट पवन हरसाना था। मनोज मांगरिया और पवन हरसाना में कई महीनों से खींचतान चल रही है। करीब दो महीने पहले भी बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट के ठेके को लेकर दोनों गुटों में गोली चली थी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। संवाद
10 हत्याओं को अंजाम दे चुका है बिट्टू
पूछताछ में सोनीपत के पीपलीखेड़ा निवासी आरोपी आर्यन उर्फ बिट्टू ने बताया कि उसने दिल्ली, यूपी व हरियाणा में अब तक 10 हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वह उत्तरप्रदेश के सुंदर भाटी गैंग का मुख्य शूटर है। मांगरिया का खास होने की वजह से वह भाटी को मारने आया था।
विज्ञापन

फारुख अब्दुल्ला के रिश्तेदार की भी कर चुका है हत्या
भाटी हत्याकांड में पकड़ा गया शार्प शूटर धीरेंद्र उर्फ अजय फौजी के कारनामों से क्राइम ब्रांच भी हैरान है। जांच में पाया गया है कि उसने साल 2016 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक नाका तोड़ने पर ही उसने कार सवारों को गोलियों से भून दिया था। इस घटना में पांच नागरिक मारे गए व कई घायल हुए। मरने वालों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला का रिश्तेदार भी शामिल था। घटना की जांच में अजय को दोषी पाया गया और उसे सेना से कोर्टमार्शल कर उम्रकैद की सजा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी ने कमांडो की ट्रेनिंग की थी
अजय उर्फ फौजी ने कमांडो की ट्रेनिंग की हुई थी। ऐसे में वह शारीरिक रूप से काफी फिट था और उसका निशाना शायद ही कभी चूकता था। सेना में कई साल बिताने के कारण उसे अत्याधुनिक हथियार चलाने में महारथ हासिल थी। फौजी की इन खूबियों के कारण वह मांगरिया का खास आदमी बन गया था।

मांगरिया जल्द आ सकता है पुलिस के काबू में:
भाटी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मनोज मांगरिया जल्द ही पुलिस के काबू में आ सकता है। वारदात में शामिल लगभग सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 30 दिसंबर को मांगरिया की पेरोल खत्म हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed