{"_id":"611514f78ebc3e68723770f4","slug":"patients-getting-upset-due-to-failure-of-ultrasound-machine-faridabad-news-noi598777063","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से परेशान हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से परेशान हो रहे मरीज
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एम्स की शाखा में पिछले दो महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। इस कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड के लिए 30 मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां पर सिर्फ आगे की तारीख देकर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरन निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
क्षेत्र के मरीजों को बेहतर सुविधा देने के मकसद से एम्स शाखा की शुरूआत की गई थी। लेकिन दो महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी हुई है, इसके बाद भी कोई सुध लेने वाला नहीं है। इस कारण अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड लिख दिया जाता है, लेकिन जब रोगी पुरानी बिल्डिंग स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचते हैं, तो मशीन खराब होने की जानकारी मिलती है। पिछले दो महीने से मरीजों की दी जाने वाली पर्ची पर अल्ट्रासाउंड के लिए आगे के तारीख लिख दी जाती है।
लोगों से बातचीत
एक महीने पहले डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा था, लेकिन हर 15 दिन में तारीख दे देते हैं। स्थिति यह है कि अभी तक अल्ट्रासाउंड मशीन सही नहीं हो सकी है। ऐसे में निजी तौर पर ही अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। - अनीता
विज्ञापन
पेट में दर्द होने पर अस्पताल में आई थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा, तो वहां पर मशीन खराब पड़ी हुई है। ऐसे में दूसरी जगह से करवाना ही मजबूरी है। - नीलम
नए मशीन आ गई है। हालांकि अभी तक उसे लगाया नहीं गया है। जल्द से जल्द इसकी सारी प्रक्रिया पूरी करके लगाने का प्रयास किया जा रहा है। - हर्ष साल्वे, असिस्टेंट प्रोफेसर, एम्स शाखा बल्लभगढ़