{"_id":"62852f4fb2e12f3b625d3e06","slug":"parks-will-be-improved-faridabad-news-noi649343279","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों को सुधारा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों को सुधारा जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। शहर के खस्ताहाल पार्कों की हालत जल्द सुधारी जाएगी। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने 48 पार्कों को अपने अधिकार क्षेत्र में लेने की तैयारी की है। इसके बाद पार्कों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाएगा। पार्कों में सुंदर फूलों की खुशबू महकेगी। साथ ही व्यायाम के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
शहर में छोटे-बड़े करीब 700 पार्क हैं। इनमें से 369 पार्क रखरखाव के लिए विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए को सौंपे हुए हैं। पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने चार सेक्टरों में स्मार्ट पार्क बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को आदेश दिए थे। इन पार्कों के जीर्णोद्धार पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर के 30 पार्कों के जीर्णोद्धार की भी तैयारी की गई है। फंड के अभाव में अब इन पार्कों के जीर्णोद्धार का कार्य एफएमडीए को सौंप दिया गया है। इस तरह कुल 48 पार्क हैं जिन्हें प्रथम चरण में एफएमडीए स्मार्ट बनाएगा। इस योजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
भविष्य में भी मिलती रहेगी बेहतर सुविधा
पार्कों की दशा सुधारने के बाद इनका रखरखाव भी एफएमडीए करेगा। लोगों को बेहतर सुविधा भविष्य में भी मिलती रहेगी। इन सभी पार्कों का जीर्णोद्धार नए सिरे से किया जाएगा जैसे बच्चों के पसंद वाले झूले लगाए जाएंगे। बुजुर्गों के बैठने के लिए बढ़िया बेंच होंगे। ट्रैक की दशा सुधारी जाएगी। लाइट और फव्वारे भी लगाए जाएंगे। हर पार्क में प्रदूषण मापने वाली मशीनें लगेंगी। ओपन जिम बनाए जाएंगे। जरूरत के हिसाब से पौधरोपण किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बरसात व धूप से बचने के लिए छतरी भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
- सुभाष यादव, जिला वन विभाग अधिकारी, एफएमडीए
पार्कों में ये मिलेंगी सुविधाएं
- बच्चों के लिए सुंदर झूले लगाए जाएंगे।
- वायु प्रदूषण मापने के लिए सेंसर लगाए जाएंगे।
- सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- स्वचालित एलइडी लाइटें, जो अपने आप जलेंगी और बंद होंगी।
- जिम के अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
- विभिन्न प्रजातियों की फूल, फल व छायादार वाले पौधे