{"_id":"60bc79ad8ebc3eb6015ed576","slug":"overspeeding-car-hits-six-members-of-a-family-sleeping-outside-their-under-construction-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: परिवार के छह सदस्यों को कार ने रौंदा, टक्कर से गिर गई घर की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: परिवार के छह सदस्यों को कार ने रौंदा, टक्कर से गिर गई घर की दीवार
Sun, 06 Jun 2021 01:03 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:03 PM IST
सार
घर के बाहर सो रहे परिवार के छह लोगों को तेज गति से आ रही कार ने रौंद डाला। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई।
विज्ञापन
इसी जगह पर हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार देर रात घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों को रौंद दिया। कार निर्माणाधीन मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार गिर गई। हादसे में घायल बुद्ध कॉलोनी निवासी प्रकाश (40) पत्नी सुशीला (38), बेटी प्रीती (18), बेटा शिवम (15) और लव (10) और भांजी कोमल (13) मलबे में दब गए।
सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें सुशीला, कोमल और शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दिल्ली नंबर की गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार देर रात बड़खल फ्लाईओवर के पास बसी बुद्ध कॉलोनी में मकान के सामने प्रकाश का परिवार खुले में सो रहा था। घायल प्रकाश के मुताबिक मकान में मरम्मत होने के कारण कुछ दिनों से पूरा परिवार घर के बाहर चारपाइयों ही सो रहा था। शुक्रवार रात तेज रफ्तार टियागो कार अलग-अलग चारपाई पर सो रहे छह सदस्यों को रौंदकर निर्माणाधीन मकान से जा टकराई। हादसे में निर्माणाधीन मकान की दीवार घायलों पर जा गिरी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर कर रहे हेड कांस्टेबल मुकेश भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि बड़खल फ्लाईओवर के पास बसी बुद्ध कॉलोनी में एक कार ने टक्कर मार दी है। पीड़ित प्रकाश घर बनवा रहे हैं। वह परिवार व भांजी के साथ घर के बाहर ही चारपाई पर सो रहे थे।
तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में घायल प्रकाश उनकी पत्नी सुशीला, बेटी प्रीती, बेटा शिवम व लव और भांजी कोमल दीवार के मलबे में दब गए। कार उनके पड़ोसी जसवंत के घर की दीवार में जा टकराई थी। इससे एक कमरा पूरी तरह ढह गया।

जसवंत की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने घायलों को पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से बीके अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला, कोमल व शिवम नहर पार के एक निजी अस्पताल में इलाज भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रकाश व अन्य बच्चों को मामूली चोट आई थी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मौके से कार बरामद कर ली गई है। घटना के बाद से चालक फरार है। मुकेश ने बताया कि कार पर दिल्ली का नंबर है। कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान हो गई है। आरोपी को जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।