{"_id":"66fd897a17e11720650bced9","slug":"opd-will-remain-closed-for-three-days-treatment-will-have-to-be-taken-in-emergency-faridabad-news-c-26-1-del1005-31732-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन दिन ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में लेना होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन दिन ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में लेना होगा उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल की ओर से जगह-जगह लगाए गए नोटिस, मतदान के चलते पांच को बंद रहेगा अस्पतालसंवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल में बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। जिसके चलते मरीजों को उपचार लेने के लिए इमरजेंसी में आना होगा। इसको लेकर अस्पताल की ओर से जगह-जगह नोटिस लगाकर मरीजों को जागरूक कर दिया गया है।
तीन अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, शनिवार 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव और रविवार होने के चलते आने वाले चार दिनों में से तीन दिन तक ओपीडी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो उसके लिए नोटिस लगा दिया गया है। जिसमें लिखा है कि तीन अक्तूबर और पांच अक्तूबर को ओपीडी बंद रहेगी। वहीं, रविवार को ओपीडी बंद रहती है। अब जिन मरीजों को ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों से उपचार लेने है तो वह 4 अक्तूबर शुक्रवार को उपचार ले सकते हैं। 3 दिनों तक ओपीडी सेवाएं बंद होने की वजह से इमरजेंसी में मरीजों को उपचार लेना पड़ेगा। पीएमओ डॉ. सविता यादव का कहना है कि इमरजेंसी में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण दवाइयों को रखवा दिया है। वहीं, इमरजेंसी होने पर कॉल करके डॉक्टरों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन