फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Online applications not done on the first day of graduation

Faridabad News: स्नातक के दाखिले में पहले दिन नहीं हो सके ऑनलाइन आवेदन

Sat, 17 Jun 2023 06:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 17 Jun 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Online applications not done on the first day of graduation
स्नातक के दाखिले में पहले दिन नहीं हो सके ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

-पोर्टल पर लिंक नहीं हुआ जारी, नए कोर्स किए जा रहे अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरु नहीं हो पाए। पोर्टल पर पंजीकरण का लिंक जारी नहीं होने से छात्रों को परेशानी हुई। जिले के 11 कॉलेजों में 9750 सीटों पर प्रवेश होना है।

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार 17 जून से शुरू होनी थी, लेकिन देर शाम तक भी आवेदन करने के लिए लिंक वेबसाइट पर नहीं आया। जिसके कारण विद्यार्थी साइबर कैफ हाउस में समय-समय पर वेबसाइट चेक करते हुए नजर आए। सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय के डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि इस बार प्रदेश के कई कॉलेजों में नए कोर्स को शुरू हो रहे हैं। उन नए कोर्स की लिस्ट को वेबसाइट पर अपडेट करने में समय लग रहा है। जिसकी वजह से दाखिले की प्रक्रिया में समय लग रहा है। अग्रवाल कॉलेज के अध्यापक डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट अपडेट होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में अब सोमवार से प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग को 12 से 15 जून तक प्रत्येक कॉलेज ने दाखिला के नोडल अधिकारी, कॉलेज के खाते , कोर्स, विषय, सीट आदि की जानकारी दी थी। दाखिले की प्रक्रिया 17 जून से 28 जून तक चलेगी। ऑनलाइन दस्तावेज की सत्यापन कॉलेज के द्वारा 17 जून से 30 जून तक की जाएगी। उसके बाद पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट 5 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी। काउंसलिंग और दोबारा से दाखिले के लिए वेबसाइट 21 जुलाई को खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर पूछ सकते हैं प्रश्न
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दाखिले के दौरान अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी सामना करना पड़ता है तो उसके लिए टोल फ्री नंबर पर प्रश्न पूछ कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थी 1800- 180- 2133 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ई मेल के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


यह दस्तावेज रखें तैयार :
यूजी कोर्स में आवेदन करने वाले छात्रों को दिक्कतों से बचने के लिए पासपोर्ट साइज की स्कैन फोटो, विद्यार्थी के स्कैन हस्ताक्षर, दसवीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस या छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाणपत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर शपथ पत्र होना जरूरी है।

-----------
विद्यार्थी ऐसे करें पंजीकरण, बरतें सावधानी
- विद्यार्थी पहले पोर्टल पर जाकर खुद का लाग इन करें और अपना पंजीकरण करें।
- अगले स्टेप में अपनी योग्यताएं भरें।
- अपना पसंदीदा कालेज या कोर्स को चयनित करें।
- विद्यार्थी कैटेगरी वाइज निर्धारित पंजीकरण शुल्क राशि का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed