फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one more corona positive case found in faridabad

फरीदाबाद में कोविड-19 संक्रमित एक और मरीज मिला

Wed, 08 Apr 2020 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
one more corona positive case found in faridabad
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिला
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला बुधवार को मिला है। संक्रमित व्यक्ति प्रयागराज में आयोजित जमात में शामिल हुआ था। एनसीआर में कोविड-19 के संक्रमण मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जमात में शामिल हुए लोगों के कारण फरीदाबाद में संक्रमण के मामले पांच गुना हो चुके हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 28 पहुंच गया है। संदिग्ध संक्रमितों के सैंपलों की जांच अब एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कराई जा रही है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि बुधवार सुबह कुल 47 मामलों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली।

इसमें बड़खल निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित व्यक्ति प्रयागराज में आयोजित जमात में शामिल हुआ था। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने कुल 47 लोगों के सैंपल जांच के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज भेजे थे। इनकी रिपोर्ट बुधवार सुबह आई। अब स्वास्थ्य विभाग को कुल 57 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। डॉ. राम भगत ने बताया कि कुल 1245 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस पर रखा है। इसमें से 818 विदेश से लौटे हैं जबकि 415 लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण संदिग्धों की श्रेणी में हैं। अब तक कुल 218 लेगों का क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका है। यह लोग संदिग्धों की श्रेणी में थे लेकिन 28 दिन में इनमें कोई संक्रमण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed