फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for firing and snatching in grocery store

Faridabad News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के ध्यानार्थ किराना स्टोर में फायरिंग और स्नेचिंग मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
One arrested for firing and snatching in grocery store
आरोपी पर पहले से दर्ज है हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ में 9 जुलाई को जैन किराना स्टोर पर लूट के इरादे से की गई फायरिंग और स्नेचिंग की वारदात करने वाले आरोपियों में से एक को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के गांव खरकड़ी निवासी अंकित उर्फ डीसी के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया आरोपी अंकित (19) को 21 जुलाई को गुरुग्राम के मानेसर स्थित सेक्टर-8 आईएमटी से काबू किया है। पूछताछ में सामने आया आरोपी अंकित ने साल 2021 में गुरुग्राम के सेक्टर-10 एरिया में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी फरीदाबाद बाल सुधार गृह में बंद रहा था। यहां उसकी मुलाकात दूसरे अरुण से हुई थी। कुछ दिन पहले आरोपी अरुण जमानत पर बाहर आया था। उसे पैसों की जरूरत थी। अंकित के पास उसके गांव खरकडी़ गया और तीसरे आरोपी विरेन्द्र उर्फ भोपा उर्फ जाहिद खान के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन

आरोपियों के पास तीन देसी पिस्तौल थीं। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी बस में सवार होकर गुरुग्राम से बल्लभगढ़ आए। आरोपियों ने लूट से पहले 9 जुलाई को भीकम कॉलोनी बल्लभगढ़ से एक बाइक छीनी थी। थाना शहर बल्लभगढ़ में इसका मामला दर्ज है। छीनी हुई बाइक पर सवार होकर तीनों आरोपियों ने नकाब से चेहरे को ढक लिया और हथियार के बल पर जैन किराना स्टोर में घुस गए। यहां आरोपियों ने लूट की वारदात करनी चाही लेकिन स्टोर मालिक ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी दुकान से निकलकर भागने लगे। इसी दौरान एक अन्य दुकानदार शमसुद्दीन ने एक आरोपी को पकड़कर रोकने की कोशिश की। बचने के लिए आरोपी ने शमसुद्दीन पर गोली चला दी जो उसके कंधे से छू कर निकल गई। पुलिस ने मौके से एक खाली खोल, देशी पिस्तोल की स्लाइड और आयरन रॉड स्प्रिंग बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
छह माह पहले ही टारगेट पर रख ली थी दुकान
क्राइम ब्रांच के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया आरोपी अरुण पहले बल्लभगढ़ में ही किराए के मकान में रहता था। वह अक्सर जैन किराना स्टोर से सामान भी खरीदता था। वह जानता था कि इस दुकान में काफी भीड रहती है, यहां काफी माल मिल सकता है। दुकानदार अशोक को अच्छे से पहचानता था। वारदात से करीब छह माह पहले ही आरोपी ने दुकान को टारगेट पर ले लिया था। आरोपी अंकित पर पहले गुरुग्राम में एक हत्या तथा फरीदाबाद में स्नैचिंग के दो मामले दर्ज हैं। अरुण मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल का रहने वाला है। उस पर 2021 में लूट, डकैती, स्नैचिंग, हत्या, हत्या के प्रयास तथा अवैध हथियार के हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 8 मामले दर्ज हैं। तीसरा आरोपी विरेन्द्र उर्फ भोपा उर्फ जाहिद खान ने हिसार में एक पेट्रोल पंप लूट मामले में जेल में बंद था। वहीं, इसकी मुलाकात अरुण से हुई थी। आरोपी जाहिद पर लूट, डकैती, व अवैध हथियार के 5 पहले मामले दर्ज हैं। आरोपी अरुण को हिसार क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित के बारे में हरियाणा के सभी थानों व पंजाब और राजस्थान पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कैलाश गठवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed