{"_id":"61487c058ebc3e79ab6215fe","slug":"one-arrested-for-cutting-atm-with-gas-cutter-faridabad-news-noi605638415","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से एटीएम काटने वाला एक गिरफ्तार -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कटर से एटीएम काटने वाला एक गिरफ्तार -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने गैस कटर से एटीएम काटकर पैसे चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह निवासी इकबाल उर्फ भूरा के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजीव कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी करने के मामले में शामिल एक आरोपी होडल रोड पर मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरवरी 2020 में सेक्टर 7 थाना इलाके में उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
इस मामले में क्राइम ब्रांच 56 ने आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से एक गैस कटर व दस हजार रुपये बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।