फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one arrest in faridabad

मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Sat, 07 Dec 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
one arrest in faridabad
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक पशु तस्कर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने रात को घेराबंदी कर उनकी तलाश भी की, मगर उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने गोरक्षा युवा वाहिनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोरक्षा युवा वाहिनी के सदस्य अशोक उर्फ बाबा निवासी सेक्टर-दो बल्लभगढ़ व उनके साथी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि बागपुर दनकौर से पशु चोरी कर कुछ तस्कर यमुना पुल से आने वाले हैं। अशोक उर्फ बाबा, पवन व इनके साथियों ने पशु तस्करों को पकड़ने के लिए मोहना पेट्रोल पंप के पास अपना जाल बिछा दिया। कुछ देर बाद ही यमुना पुल की तरफ एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। गोरक्षा युवा वाहिनी के सदस्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, मगर उन्होंने गाड़ी दौड़ा दी।
विज्ञापन

अशोक, मोहन व पवन ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी पशु तस्करों ने गोरक्षा युवा वाहिनी के सदस्यों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली अशोक की गाड़ी में लगी। इसमें पवन बाल-बाल बच गया। गोरक्षा युवा वाहिनी के सदस्यों ने इसकी सूचना छांयसा पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई।
यमुना पुल के समीप बेरिकेड लगा कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी कार छोड़ कर भागने लगे। गोरक्षा दल व पुलिस के साझा प्रयास से एक आरोपी सलाउद्दीन पुत्र नथुआ निवासी खटैला सराय पलवल को पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस को आरोपियों की गाड़ी से घायल हालत में चार गोवंश मिले। उन्हें रस्सी से बांध कर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed