फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   on pretext of making credit card girl trapped a man in love engineer suicide after blackmailed

मैं तुम्हारे पति के साथ रिलेशनशिप में हूं: क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने युवती ने प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल किया तो इंजीनियर ने दी जान

Tue, 05 Jul 2022 02:45 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:45 PM IST
सार

चावला कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज चमन लाल का कहना है कि रोहित ने किसी लड़की के साथ संबंध होने पर ब्लैकमेल के कारण आत्महत्या की है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
on pretext of making credit card girl trapped a man in love engineer suicide after blackmailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक युवती ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने इंजीनियर रोहित को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती उसे ब्लैकमेल करने लगी। इस कारण व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। रोहित के पिता को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती के बारे में जिक्र है। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


श्याम कॉलोनी निवासी संध्या ने बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले रोहित (34) कुमार के साथ हुई थी। उनका आठ साल का बेटा भी है। पति रोहित कुमार भाकरी स्थित ऑयल ल्यूब प्राइवेट लिमिटेड में आईटी विभाग में कार्यरत था। पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2021 में पति रोहित ने उसे बताया था कि मनीषा नामक युवती नई दिल्ली की रहने वाली है। करीब ढाई साल पहले युवती का फोन उनके पास क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आया था। फोन पर बात करते-करते वह उनके पीछे पड़ गई और प्रेमजाल में फंसा लिया। पति ने उसे बताया था कि वह शादीशुदा है। कुछ दिन से मनीषा ब्लैकमेल कर रही थी। 
विज्ञापन


दो जुलाई को मनीषा का फोन उसके पास आया और बताया कि वह उसके पति रोहित के साथ रिलेशनशिप में है और उसे छोड़ नहीं सकती है। काफी देर तक उसके साथ बात हुई। वह मायके गई हुई थी। तीन जुलाई को ससुर का फोन आया कि रोहित ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। उसे पता चला कि पति को मनीषा ब्लैकमेल और परेशान करने लगी थी। इसलिए रोहित ने अपनी जान दे दी। उनके पति की जेब से एक सुसाइड नोट ससुर को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चावला कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज चमन लाल का कहना है कि रोहित ने किसी लड़की के साथ संबंध होने पर ब्लैकमेल के कारण आत्महत्या की है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed