{"_id":"5dfbae148ebc3e88026da5ca","slug":"on-completion-of-the-embezzlement-file-the-corpator-asked-for-report-faridabad-news-noi480535854","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय से गबन की फाइल चोरी, निगमायुक्त ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय से गबन की फाइल चोरी, निगमायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
गबन की फाइल चोरी मामले में निगमायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की प्रस्थापना शाखा (ईओ ब्रांच) से फाइल चोरी होने के मामले में निगमायुक्त सोनल गोयल ने ईओ ब्रांच प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में निगम एफआईआर भी दर्ज करवाने की तैयारी में है। वहीं निगम की वित्त कमेटी के सदस्य धनेश अदलक्खा ने भी निगमायुक्त से इसकी जांच करवा कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर निगम की न्यायवादी शाखा (डीए ब्रांच) में कार्यरत रहे निरीक्षक सुंदर सिंह पर वकीलों की फीस अपने फर्जी खाते में डालकर करीब 32 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगा था। मामले का खुलासा होने पर तत्कालीन निगमायुक्त मोहम्मद शाइन ने सुंदर सिंह के खिलाफ एसजीएम नगर थाने में धोखाधड़ी व गबन की धाराओं में मामला भी दर्ज करवाया था, जिसकी जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा को सौंप दी गई थी। वहीं इस मामले में निगम अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की थी। वह फाइल प्रस्थापना शाखा में रखी हुई थी, जोकि सितंबर माह में चोरी हो गई थी। उस फाइल में आरोपी निरीक्षक के खिलाफ कई सबूत मौजूद थे।
चार माह में दर्ज नहीं कराई एफआईआर
नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, प्रस्थापना शाखा से यह फाइल सितंबर माह में ही चोरी हो गई थी। फाइल प्रस्थापना अधिकारी की अलमारी में थी और उस अलमारी की चाबी उनकी दराज में रखी रहती थी। चार माह बीत जाने के बाद भी प्रस्थापना शाखा ने इस मामले में कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज करवाने की भी जहमत नहीं उठाई। अब इस मामले में निगमायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
वित्त कमेटी के सदस्य ने उठाई जांच की मांग
नगर निगम मुख्यालय से गबन मामले की महत्वपूर्ण फाइल गायब होने पर वित्त कमेटी के सदस्य धनेश अदलक्खा ने निगमायुक्त से इसकी जांच करवा कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई नहीं होती तो वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शहरी निकाय मंत्री अनिल विज तक इस मामले को लेकर जाएंगे।