फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Number of players practicing due to board exams reduced by one third

Faridabad News: बोर्ड परीक्षा के कारण अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की संख्या हुई एक तिहाई

Wed, 06 Mar 2024 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Number of players practicing due to board exams reduced by one third
- मार्च व अप्रैल में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन पर पड़ सकता है असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) और हरियाणा बोर्ड की परीक्षा होने के कारण खेल परिसर में खिलाड़ियों की संख्या में एक तिहाई कमी आई है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अभ्यास के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। वहीं, परीक्षा के दौरान ही कुछ खेल फेडरेशन की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे कई खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित रह जाएंगे। सेक्टर-12 खेल परिसर में सामान्य दिनों में 1200 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। लेकिन परीक्षा के कारण खिलाड़ियों की संख्या घटकर 400-500 रह गई है।
इस दौरान कुछ खेल फेडरेशन की ओर से बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और कई अन्य टूर्नामेंट के आयोजन किए जा रहे हैं। सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित बॉक्सिंग अकादमी के संचालक राजीव गोदारा ने बताया कि परीक्षा के कारण करीब 70 फीसदी खिलाड़ी अभ्यास के लिए नहीं आ रहे हैं। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा एथलेटिक्स का भी राज्य स्तरीय मुकाबला अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच कुलदीप का मानना है कि परीक्षा के आसपास टूर्नामेंट आयोजित होने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ता है। बोर्ड परीक्षा के कारण बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी अभ्यास के लिए मैदान पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

परीक्षा के कारण अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में कमी आ गई है। इसी बीच जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। - धमेंद्र, एथलेटिक्स कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed