फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nuh Violence Bittu Bajrangi made his identity as a Hindu leader

Nuh Violence: सब्जी बेची...रेहड़ी पटरी लगाई, फिर बिट्टू बजरंगी ने बनाई हिंदू नेता के रूप में पहचान, पूरी कहानी

Thu, 17 Aug 2023 01:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Aug 2023 01:18 PM IST
सार

बिट्टू बजरंगी काफी दिनों तक गाजीपुर में एक किराए के मकान में रहा। डबुआ मंडी में सब्जी विक्रेता का काम किया। यह कारोबार अभी भी चल रहा था। 10-12 साल पहले वह गाजीपुर से पर्वतिया कॉलोनी स्थित चाचा चौक पर रहने आया। यहां 80 गज का एक प्लॉट खरीदकर मकान बनवाया। जहां वह परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन
Nuh Violence Bittu Bajrangi made his identity as a Hindu leader
Bittu Bajrangi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह हिंसा में गिरफ्तार गौरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी कास फरीदाबाद से 30 साल पुराना नाता है। स्थानीस लोगों के अनुसार वह 30 वर्ष पहले दिल्ली के ओखला से यहां आकर बसा था। दिल्ली वह सब्जी की रेहड़ी लगाता था। यहां कुछ सालों तक वह सब्जी बेचता रहा और रेहड़ी पटरी लगाते-लगाते एक हिंदू नेता के रूप में अपनी पहचान बना ली।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के अनुसार बिट्टू ने धीरे-धीरे धार्मिक कार्यक्रमों में जाना शुरु किया। उसके बाद उसने एक हिंदू नेता के रूप में अपनी छवि बनाने की सूची और उसी दिशा में आगे चल पड़ा। छह-सात साल पहले वह अपने-आपको गौरक्षक बताने लगा। इसकी एवज में वह गायों की सेवा करना, बीमार पशुओं के इलाज कराने का काम करता था। 
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में उसने पशु तस्करों से पशुओं को छुड़ाने का भी काम किया। लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के बाद उसने गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक एक संगठन भी बनाया। जिसका वह राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इस संगठन के नाम और पशुओं की सेवा करने पर उसे लोगों से चंदा मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे उसके संगठन से हजारों लोग जुड़ गए। संठगन व बिट्टू बजरंगी के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकांट्स हैं। वहां उनके द्वारा समय-समय भड़काऊ पोस्ट किए जाते रहते हैं। इनमें कई भडकाऊ पोस्ट भी शामिल हैं।

डबुआ मंडी में सब्जी विक्रेता का किया काम

बिट्टू बजरंगी काफी दिनों तक गाजीपुर में एक किराए के मकान में रहा। डबुआ मंडी में सब्जी विक्रेता का काम किया। यह कारोबार अभी भी चल रहा था। 10-12 साल पहले वह गाजीपुर से पर्वतिया कॉलोनी स्थित चाचा चौक पर रहने आया। यहां 80 गज का एक प्लॉट खरीदकर मकान बनवाया। जहां वह परिवार के साथ रहता है।
 

बचपन से रहा बॉडी बिल्डर का शौक

लोगों ने बताया कि बिट्टू बजरंगी को बचपन से बॉडी बिल्डर बनने का शौक रहा है। वह 10-12 साल पहले पहलवानी के साथ वजन उठाता था। साथ ही आसपास के बच्चों को इसका गुर सिखाता था और उन्हें मुफ्त वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण देता था।

गिरफ्तारी के बाद परिजनों में डर का माहौल
पुलिस के अनुसार जून-जुलाई में भी बिट्टू व उसके समर्थकों के खिलाफ धौंज थाना में भड़काऊ वीडियो व धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बद इसी तरह का एक मामला डबुआ थाना, फिर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी आदि में दर्ज किया गया। बिट्टू कुछ मामलों में जमानत पर था।

उस पर शहर में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिट्टू की गिरफ्तारी से उसके परिवार के लोगों में डर का माहौल है। परिवार के लोग गिरफ्तारी के बाद से घर से बाहर नहीं निकल रहे। काफी जरूरत पड़ने पर कुछ पल के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed