{"_id":"6ae0dc4631722d28d903f3b1","slug":"notices-to-more-than-50-construction-sites-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83873-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 50 से अधिक निर्माण साइटों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 50 से अधिक निर्माण साइटों को नोटिस
विज्ञापन
प्रदूषण की निगरानी के लिए पीएम सेंसर और कैमरे लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती शुरू कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण की पाबंदियों का पालन नहीं करने पर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में 50 से अधिक निर्माण साइटों को नोटिस जारी किए गए हैं।
इन साइटों पर प्रदूषण की निगरानी के लिए पीएम सेंसर और कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इनकी मदद से निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की निगरानी कार्यालय में बैठकर की जा सकेगी। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद ग्रेप के पहले चरण की पाबंदियां लागू की हैं। इसके तहत निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करना जरूरी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों की अनदेखी करने वाली साइटों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की है। नोटिस के बाद भी मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कंट्रोल सेंटर से जुड़ेगी लाइव फीड
निर्माण स्थलों पर लगाए जाने वाले पीएम सेंसर हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों की मात्रा और घनत्व को मापेंगे। वहीं, कैमरों के जरिये अधिकारी साइट पर चल रहे निर्माण कार्य और प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों पर नजर रख सकेंगे। सेंसर और कैमरों की लाइव फीड को दिल्ली और संबंधित नियंत्रण केंद्रों के एकीकृत कमांड सेंटर से जोड़ना अनिवार्य किया गया है। इससे नियमों की अनदेखी होने पर संबंधित साइट की पहचान कर कार्रवाई करना आसान होगा।
विज्ञापन
फरीदाबाद का एक्यूआई 122, बल्लभगढ़ का 139 दर्ज
दशहरा के बाद शहर की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई थी। बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) करीब एक सप्ताह तक खराब श्रेणी में रहा। हालांकि, पिछले तीन दिनों से प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ है। मंगलवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 122 और बल्लभगढ़ का 139 दर्ज किया गया। सोमवार को यह क्रमश: 117 और 125 था, जबकि रविवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 120 और बल्लभगढ़ का 95 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ के एसडीओ उज्ज्वल डागर ने बताया कि निर्माण स्थलों की लाइव निगरानी के लिए पीएम सेंसर और कैमरे लगाना जरूरी है। 50 से अधिक साइटों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।