फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to the officials of Engineering Wing

इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को नोटिस

Wed, 27 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Notice to the officials of Engineering Wing
फरीदाबाद। नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मामले में गठित नई जांच कमेटी ने बुधवार को दूसरी बार बैठक कर कई अहम निर्णय लिए हैं। कमेटी ने वर्ष 2017 से 2019 तक हुए विकास कार्यों के दौरान नगर निगम में तैनात इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों तत्कालीन मुख्य अभियंता डीआर भास्कर, अधीक्षण अभियंता रमन शर्मा और वित्त शाखा प्रमुख विशाल को नोटिस जारी किया है। साथ ही कमेटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए संबंधित ठेकेदार द्वारा जमा कराई गई जीएसटी की डिटेल देने के लिए जीएसटी विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर निगम के दस वार्डों में बगैर काम के एक ठेकेदार को की गई 50 करोड़ रुपये पेमेंट का मामला पिछले दो साल से चल रहा है लेकिन, जांच रिपोर्ट अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। अभी इस केस की जांच विजिलेंस भी कर रही है। घोटाले में पहले की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए आउटसोर्सिंग जेई राजन तेवतिया समेत अकाउंट ब्रांच के तीन क्लर्क, पंकज, तस्लीम व प्रदीप कुमार को बर्खास्त किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार कमेटी की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर 15 नवंबर तक कमेटी के सामने हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है। जीएसटी की डिटेल जीएसटी विभाग से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
निगम पार्षद दीपक चौधरी ने अकाउंट ब्रांच से 2017 से 2019 तक विकास कार्यों का ब्योरा मांगा था। उन्होंने पूछा था कि किस फंड से किस ठेकेदार को कितनी पेमेंट हुई। वार्ड में 27 ऐसे कार्य हुए हैं, जिनमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा की पेमेंट दिखाई गई है। काम में नालियों की रिपेयरिंग, इंटरलॉकिंग टाइल लगाना और स्लैब लगाने को दिखाया गया। कुल 10 वार्डों में करीब 50 करोड़ का विकास दिखाकर ठेकेदार ने निगम से पेंमेंट लिया है। पिछली जांच में निगम प्रशासन ने आंतरिक रिपोर्ट में पाया कि ठेकेदार ने जिन 388 कार्यों को दिखाकर निगम से पेमेंट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed