फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   nine year old innocent misdeeds after being found alone at home accused arrested in Faridabad

पापी पड़ोसी से सावधान: पति-पत्नी करते थे झगड़ा, युवक ने उठाया मौका; नौ साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Sat, 10 Aug 2024 05:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 05:38 PM IST
सार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद इलाके में एक नौ साल की मासूम को पड़ोसी युवक ने हवस का शिकार बनाया। घर में अकेला पाकर नौ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

विज्ञापन
nine year old innocent misdeeds after being found alone at home accused arrested in Faridabad
फरीदाबाद में मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने घर बच्ची को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात की शिकार बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के धर्मपुर गांव निवासी आरोपी दीपक (24) यहां खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। पास ही 9, 7 व 4 वर्षीय तीन बहने भी रहती हैं। डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर ने बताया कि बच्चियों का पिता शराब का आदी है। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। इसी बात पर बच्चियों की मां कुछ दिन पहले ही घर छोड़ कर चली गई थी। बच्चियों के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आठ अगस्त की रात आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन पड़ोसी महिला को जब इसका पता चला तो वह बच्ची को लेकर बाल कल्याण समिति पहुंची। उसने सारी बात बताई, जिस पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर शुक्रवार को खेड़ी पुल थाने में पॉस्को के तहत केस दर्ज हुआ। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार हो गया हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दो माह पहले माता-पिता के यहां रहने आई थी बच्चियां
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले छह महीने से यहां रह रहा था। बच्चियां दो माह पहले परिवार के साथ रहने पहले आईं थीं। आरोपी ने मौका देखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों छोटी बहनों को देखभाल के लिए बड़खल शेल्टर होम में रखवाया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed