फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nine projects launched for sewerage improvement.

Faridabad News: सीवरेज सुधार के लिए 21 करोड़ की नौ परियोजनाएं शुरू

Tue, 14 Apr 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nine projects launched for sewerage improvement.
जलभराव से राहत के लिए निगम और एफएमडीए की समानांतर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर को हर मानसून में परेशान करने वाली जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत दिलाने के लिए अब जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम शुरू हो गया है। एक ओर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) 700 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान के पहले चरण को तेजी से आगे बढ़ा रहा है, वहीं नगर निगम ने भी चालू वित्तीय वर्ष का अपना सबसे बड़ा सीवरेज बजट लागू कर दिया है।
दोनों एजेंसियों की यह समानांतर कार्रवाई शहर की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अहम मानी जा रही है। नगर निगम ने विशेष रूप से एनआईटी क्षेत्र के वार्डों में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की नौ प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए उनके टेंडर जारी कर दिए हैं। इन योजनाओं के तहत वार्ड नंबर 1, 2, 5, 7, 8, 9, 10 और 11 में सीवर लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। ये इलाके लंबे समय से जलभराव और सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर पाइपलाइन दशकों पुरानी हो चुकी हैं, जिनकी क्षमता बढ़ती आबादी के दबाव को झेलने में नाकाफी साबित हो रही है। इस बार निगम ने केवल निर्माण कार्य तक सीमित न रहकर ऑपरेशन और मेंटेनेंस को भी अनुबंध का हिस्सा बनाया है। 36 महीनों के लिए दिए जा रहे ठेकों के तहत संबंधित एजेंसियां सीवर लाइनों की नियमित सफाई, मरम्मत और निगरानी करेंगी। इससे बार-बार आने वाली खराबियों पर नियंत्रण और काम की गुणवत्ता सुनिश्चित होने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी तय होने से ठेकेदारों की जवाबदेही बढ़ेगी और लापरवाही की गुंजाइश कम होगी।
विज्ञापन


राजीव कॉलोनी क्षेत्र में सीवर डिस्पोजल से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए अलग से टेंडर जारी किया गया है। यहां मशीनरी के माध्यम से कचरा और सीवर प्रबंधन को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों के चलते निगम प्रशासन इस क्षेत्र को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है, ताकि पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और प्रदूषण की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून से पहले काम शुरू करने की तैयारी

टेंडर प्रक्रिया के तहत 21 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे और 22 अप्रैल को तकनीकी बिड खोली जाएगी। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य मानसून से पहले अधिकतम कार्य शुरू करना है, ताकि इस बार शहर को जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सके। हालांकि, समयसीमा सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है और कार्य शुरू होने में देरी से असर पड़ सकता है। एफएमडीए के बड़े मास्टर प्लान और नगर निगम के वार्ड स्तर पर किए जा रहे इन कार्यों को एक साथ लागू किया जा रहा है। इसे शहर की सीवरेज व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यदि योजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो इसका सीधा फायदा हजारों लोगों को मिलेगा और बरसात के दौरान होने वाली दिक्कतों में कमी आएगी। लंबे समय से जलभराव से जूझ रहे इलाकों में इससे राहत मिलने की उम्मीद जगी है।


क्यों जरूरी है सीवरेज नेटवर्क का सुधार

फरीदाबाद में सीवरेज व्यवस्था लंबे समय से दबाव में है। तेजी से बढ़ती आबादी, अनियोजित विकास और पुरानी पाइपलाइनें इस समस्या को और बढ़ा रही हैं। जलभराव के कारण जहां एक ओर यातायात प्रभावित होता है, वहीं दूसरी ओर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल अस्थायी सफाई के बजाय दीर्घकालिक रखरखाव और आधुनिक तकनीक के उपयोग से ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। यही कारण है कि इस बार योजनाओं में मेंटेनेंस को भी शामिल किया गया है।

क्या है 700 करोड़ का मास्टर प्लान

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया 700 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान शहर की जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस योजना के तहत बड़े ड्रेनों का निर्माण, पुराने नालों का चौड़ीकरण और आधुनिक पंपिंग सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य बारिश के पानी को तेजी से शहर से बाहर निकालना और जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करना है। नगर निगम की वार्ड स्तर की परियोजनाओं को इसी मास्टर प्लान के साथ जोड़ा जा रहा है, ताकि पूरी व्यवस्था एक साथ काम करे और बेहतर परिणाम सामने आएं।

वर्जन
पुरानी सीवर लाइनों के जीर्णोद्धार और नियमित सफाई से बीमारियों का खतरा कम होगा और स्थानीय निवासियों का जीवन स्तर सुधरेगा। -धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed